ढाका में नौ इस्लामी आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (09:28 IST)
ढाका। बांग्लादेश में आतंकवादियों के ठिकानों पर आज तड़के पुलिस की छापेमारी में नौ संदिग्ध इस्लामी आतंकवादी मारे गए और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विशेष पुलिस इकाइयों ने कल्याणपुरी इलाके की जहज इमारत में सुबह पांच बजकर 51 मिनट :स्थानीय समयानुसार: एक घंटे तक छापेमारी की।
 
‘ढाका ट्रिब्यून’ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि पड़ोस में करीब आधी रात को एक अभियान के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस पर हमला किया। इन आतंकवादियों के जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सदस्य होने का संदेह है।
 
ढाका के संयुक्त पुलिस आयुक्त शेख मारफ हसन ने कहा कि सभी नौ आतंकवादी प्रतीत होते हैं। काले कपड़े पहने इस्लामी बंदूकधारियों ने रात भर रह रह कर गालीबारी की और अल्लाहू अकबर के नारे लगाए।
 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया है। बांग्लादेश में हाल में इस्लामी आतंकवादियों ने कई घातक हमले किए हैं।
 
संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों ने बांग्लादेश में सबसे घातक हमला करते हुए ढाका स्थित राजनयिक क्षेत्र के एक कैफे में हमला किया जिसमें 22 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में एक भारतीय लड़की समेत अधिकतर विदेशी थे। इसके बाद कमांडो ने जवाबी कार्रवाई में छह हमलावरों को मार गिराया और एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया।
 
इस हमले में करीब 30 लोग घायल हो गए थे। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले के चार घंटे बाद अपनी अमाक संवाद समिति के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली थी लेकिन सरकार का कहना है कि इस हमले के पीछे जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) का हाथ है। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख