Hanuman Chalisa

भारतीय मूल के सीईओ ने एक ही झटके में 900 कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (04:15 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने जूम के जरिए आयोजित वेबिनार के दौरान 900 से अधिक कर्मचारियों को अचानक से नौकरी से हटा दिया। कर्मचारियों की संख्या कंपनी के कार्यबल का करीब 9 प्रतिशत है। उन्होंने बाजार दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता का हवाला देते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।
 
समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार जूम पर 'ऑनलाइन बैठक' के दौरान मकान मालिकों को आवास ऋण समेत विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने वाली बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने अचानक से अपने 9 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की घोषणा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्ग ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के पीछे बाजार की दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता को कारण बताया।
 
उन्होंने कहा कि यदि आप इस वेबिनार में हैं तो आप उस दुर्भाग्यपूर्ण समूह का हिस्सा हैं, जहां छंटनी की जा रही है। आपको तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सीईओ ने सूचित किया कि वेबिनार में वे 900 कर्मचारी शामिल थे जिन्हें अवकाश शुरू होने से ठीक पहले नौकरी से हटा दिया गया। सीईओ ने कहा कि कर्मचारियों को मानव संसाधन विभाग से ई-मेल मिलेगा जिसमें लाभ और नौकरी से हटाए जाने के बारे में जानकारी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख