कलाम एक प्रेरक शख्सियत : लार्ड स्वराज पॉल

Webdunia
मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (00:42 IST)
लंदन। जाने माने एनआरआई उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक प्रेरक शख्सियत और महान मानवतावादी थे।
ब्रिटेन स्थित कैपरो ग्रुप के प्रमुख लार्ड पॉल ने शोक प्रकट करते हुए कलाम को एक महान राष्ट्रपति और काफी लोकप्रिय नेता भी बताया। 
 
लार्ड पॉल ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम एक महान राष्ट्रपति और दुनिया भर में जाने माने वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के लिए काफी योगदान दिया। हम सभी भारतीयों को उनकी उपलब्धियांे पर गर्व है। 
 
उन्होंने कहा कि भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति होने के अलावा वह एक बहुत मिलनसार व्यक्ति भी थे और काफी अच्छे निजी मित्र भी । मैं उनसे महज तीन महीने पहले मिला था जब मैं अप्रैल में भारत में था और उन्होंने काफी गर्मजोशी दिखाई थी।
 
लार्ड पॉल ने कलाम को 2007 में वुल्वरहैम्पटन में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की थी।
उन्होंने कहा कि वह वुल्वरहैम्पटन विश्वविद्यालय के सभी लोगों की ओर से पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
 
लार्ड पाल ने वर्ष 2004 की एक घटना को भी याद किया जब कलाम ने नयी दिल्ली में उनके बेटे की शादी के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था। उन्होंने बताया, ‘चायपान के बाद वह हमें ग्रुप फोटोग्राफ के लिए बगीचे में ले गए। वह तस्वीर एक अनमोल याद है और हमारे घर में उसकी एक खास जगह है।’ (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?