Hanuman Chalisa

बासित को बदलने पर विचार कर रहा है पाकिस्तान

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (14:02 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश भारत स्थित अपने शीर्ष उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बदल सकता है जिनका 3 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।
 
बासित को वर्ष 2014 में भारत में पाकिस्तान का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि उनको पाकिस्तान का विदेश सचिव नियुक्त किया जाएगा लेकिन अंतिम समय पर एजाज अहमद चौधरी को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया था, वहीं पिछले महीने उनकी कनिष्ठ तेहमिना जंजुआ को उनका उच्चाधिकारी और विदेश सचिव बना दिया गया, क्योंकि इस्लामाबाद पहली बार किसी महिला को विदेश सचिव बनाकर इतिहास रचना चाहता था।
 
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इससे आहत होकर बासित ने इस्तीफा देने का मन बना लिया था लेकिन बाद में उन्होंने इस पद पर बने रहने का फैसला किया, हालांकि उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों दोटूक तरीके से यह बात कह दी है कि वे जंजुआ के मातहत वाले किसी भी पद पर काम नहीं करेंगे।
 
उनके कार्यकाल पूरा करने पर विदेश विभाग के अधिकारी यह फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि बासित को पद पर बनाए रखा जाए या कोई और पद दिया जाए। सूत्रों ने बताया कि उनके लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और एक विकल्प है कि उनके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को नई दिल्ली भेज दिया जाए और पाकिस्तान लौटने पर बासित को लंबी छुट्टी पर भेज दिया जाए।
 
उनके स्थान पर भेजे जाने वाले संभावित अधिकारियों में वरिष्ठ राजनयिक सोहैल महमूद का नाम सबसे आगे चर्चा में है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

राजनीति में महिलाओं पर पप्पू यादव के बयानों से छिड़ी चर्चा

पाकिस्तान से वार्ता करेंगे अराघची, क्या अमेरिका से शांति वार्ता करेंगे ईरानी विदेश मंत्री?

योगी सरकार का बुजुर्गों को सहारा, हर जिले में वृद्धाश्रम से मिल रहा सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

Top News : अमेरिका से ईरान की बैठक नहीं, स्टैंडबाय पर अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

अगला लेख