अफ्रीकी महिला ने संयुक्त राष्ट्र से कहा, जलवायु परिवर्तन सुरक्षा के लिए खतरा

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (14:31 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अफ्रीका की एक महिला ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों को निश्चित रूप से जलवायु परिवर्तन को एक सुरक्षा खतरा मानना चाहिए क्योंकि इसके चलते अतिवाद, संघर्ष एवं पलायन में इजाफा हो रहा है।


गौरतलब है कि कई अफ्रीकी देशों के लोगों को भोजन एवं पानी की तलाश में खानाबदोश जीवन व्यतीत करना पड़ता है। हिंडू इब्राहिम ने बुधवार को परिषद में अपने भाषण में कहा कि जलवायु परिवर्तन साहेल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। यहां के लोग कृषि, मछली पालन और मवेशी पालन पर निर्भर हैं तथा वे अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी ने आंतरिक पलायन के साथ अफ्रीका से यूरोप की ओर पलायन को बढ़ावा दिया है। इसके चलते स्थानीय संघर्ष बढ़े हैं, जो अब राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संघर्ष बन गए हैं और इसके चलते आतंकवादी समूह फलफूल रहे हैं।
हिंडू चाड की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर इंटरनेशनल इंडीजिनस पीपुल फोरम की सह अध्यक्षता की। यह मंच जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई का प्रचार करता है। उन्होंने परिषद एवं विशाल अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से इसके मुकाबले में मदद के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

IndiGo फ्लाइट से आया Mayday मैसेज, कम था फ्यूल, अटकी 168 यात्रियों की सांसें, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी, बोले- सबूत मिटा रहे, EC ने दिया यह जवाब

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख