भारत जर्मनी में कृषि-पारिस्थितिकी में सहयोग के लिए हुआ समझौता

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (23:33 IST)
नई दिल्ली। भारत और जर्मनी सोमवार को कृषि क्षेत्र में कृषि-पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के संदर्भ में सहयोग के लिए सहमत हुए हैं। जर्मनी ने वर्ष 2025 तक इस तरह की पहल के लिए 30 करोड़ यूरो तक का रियायती कर्ज उपलब्ध कराने की मंशा जताई है।

ALSO READ: PM Modi Berlin Visit : रूस और यूक्रेन की जंग में कोई भी देश विजयी नहीं हो सकता है, PM मोदी ने जर्मनी में कहा
 
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जर्मनी की आर्थिक सहयोग और विकास मंत्री स्वेंजा शुल्ज़ ने एक वर्चुअल बैठक में इस संबंध में एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए। बयान में कहा गया है कि समझौते के अनुसार, दोनों देश अकादमिक संस्थानों और किसानों सहित खेती से जुड़े लोगों के बीच संयुक्त अनुसंधान, ज्ञान साझाकरण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सहमत हुए हैं।
 
बयान में कहा गया है कि जर्मनी का आर्थिक सहयोग और विकास मंत्रालय इस पहल के तहत परियोजनाओं को वित्तीय और तकनीकी सहयोग देने के लिए वर्ष 2025 तक 30 करोड़ यूरो देने का इरादा रखता है। जर्मनी तकनीकी सहयोग परियोजना के माध्यम से भारत में कृषि-पारिस्थितिक तंत्र परिवर्तन प्रक्रिया का समर्थन करते हुए इस पहिए समन्वित सहायता प्रदान करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख