अफगानिस्तान में तालिबानी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, 24 घंटों में 385 आतंकी ढेर

Webdunia
रविवार, 8 अगस्त 2021 (09:38 IST)
काबुल। अमेरिकी बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षकों ने उत्तरी अफगानिस्तान के जवज्जान प्रांत की राजधानी शेबर्गन में तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें उन्हें भारी नुकसान होने की खबर है। अमेरिकी सेना द्वारा अफगानी सेना के साथ किए गए इन हवाई हमलों में पिछले 24 घंटों में 385 आतंकी मारे गए हैं।.

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने शनिवार को बताया कि अफगानिस्तान की आर्मी ने लश्करगढ़ इलाके पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में तालिबान के 112 आतंकी मारे गए। यहां 30 पाकिस्तानी नागरिक के शव मिले।
 
इससे पहले दिन में, अंग्रेजी दैनिक द टाइम्स ने बताया कि कंधार, हेरात, लश्करगाह और हेलमंद प्रांतों में तालिबान की बढ़त को दबाने तथा उसके ठिकानों पर हमला के लिए अमेरिका ने अफगानिस्तान में बी-52 बमवर्षक और स्पेक्टर गनशिप भेजे हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका सेना द्वारा अफगानिस्तान छोड़ने के फैसले के बाद से ही यहां तालिबान का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। अफगान सेना और तालिबानी लड़ाकों में लगातार झड़प हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख