Hanuman Chalisa

ब्रिक्स देशों से आतंकवाद पर क्या बोले अजित डोभाल...

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (10:17 IST)
बीजिंग। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिक्स देशों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समेत क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर नेतृत्व दिखाने का आह्वान किया।
 
डोभाल ने ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में कहा, 'हमें वैश्विक शांति और स्थिरता पर असर डालने वाले सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ब्रिक्स फोरम का आयोजन करना चाहिए।'
 
उन्होंने कहा कि उभरते हुए देशों के पांच सदस्यीय समूह को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व दिखाने की जरूरत है।
 
चीन के स्टेट काउन्सलर यांग यिची की मेजबानी में हो रही बैठक में अपने संक्षिप्त भाषण में डोभाल ने कहा कि ब्रिक्स देशों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के कूटनीतिक मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए, खासतौर से उन क्षेत्रों में जहां उनकी आम राय है।
 
उन्होंने अपने भाषण में डोकलाम गतिरोध का कोई जिक्र नहीं किया। यांग और डोभाल भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। दोनों ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अलग से बैठक की।
 
माना जा रहा है कि इस बैठक में उन्होंने सिक्किम क्षेत्र के डोकालाम इलाके में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध पर चर्चा की।
 
इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा मुद्दों के लिए ब्रिक्स के उच्च प्रतिनिधियों की सातवीं बैठक राजनीतिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने और चर्चा करने के वास्ते ब्रिक्स देशों के लिए अहम मंच है।
 
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच रणनीतिक संचार, राजनीतिक परस्पर विश्वास और उनका अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बढ़ाना है।
 
इसने कहा था कि इस दौरान वैश्विक शासन, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, आंतरिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही बड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्र के मुख्य मुद्दों पर बातचीत होगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

अगला लेख