नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 50 से अधिक मृत

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (10:15 IST)
कानो (नाइजीरिया)। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में तेल की खोज करने वाले एक दल पर बोको हराम के हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सैन्य एवं चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि हमला इस सप्ताह की शुरुआत में किया गया था।
 
मैगुमेरी के पास मंगलवार को हुए हमले के बाद किए जा रहे राहत कार्य से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मृतक संख्या बढ़ रही है। अभी तक 50 से अधिक शव बरामद हो चुके हैं तथा और शव बरामद हो रहे हैं। बोको हराम हिंसा के मुख्य केंद्र बोरनो राज्य में सेना का कड़ा नियंत्रण है। वहां पहले अपहरण का एक प्रयास किए जाने की खबर मिली थी लेकिन बाद में घात लगाकर हमला होने की बात सामने आई।
 
संघर्ष में दूरसंचार सेवाएं एवं अन्य बुनियादी ढांचे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। वर्ष 2009 से चल रहे इस संघर्ष में अभी तक कम से कम 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 26 लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं।
 
सेना ने बुधवार को कहा था कि ‘नाइजीरियन नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन’ (एनएनपीसी) और मैदुगुरी विश्वविद्यालय के भू-वैज्ञानिकों के एक दल को निशाना बनाकर किए गए हमले में 10 लोगों की मौत हुई है।
 
मैगुमेरी में सहायक एजेंसी के एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को कहा कि मैगुमेरी के पास झाड़ियों से गुरुवार रात 7 बजे तक करीब 47 शव बरामद किए जा चुके थे। गुरुवार शाम तक 6 और शव बरामद किए गए और अभी कई और शव बरामद हो सकते हैं। खोज एवं बचाव दल अभी इलाके में तैनात हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख