फ्रांस के बलों ने अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर को ढेर किया

Webdunia
शनिवार, 6 जून 2020 (08:56 IST)
बमाको। फ्रांस के बलों को आतंकवादी संगठन अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल को ढेर करने में सफलता हासिल हुई है। फ्रांस के रक्षामंत्री ने शुक्रवार देर रात आतंकवादी के मारे जाने की घोषणा की। साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ लंबी लड़ाई में इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
 
साहेल अफ्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फैला एक क्षेत्र है, जो सहारा के रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से पृथक करता है। साहेल पट्टी सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाईजीरिया, चाड, सूडान और इरीट्रिया में फैली हुई है।
 
इस्लामिक मगरेब में अलकायदा ने अपने नेता के मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं की है। अलकादा की इस शाखा को एक्यूआईएम के नाम से जाना जाता है और इसने विदेशी नागरिकों को अगवा करके फिरौती में मोटी रकमें वसूल कर लाखों डॉलर की कमाई की है।
 
रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने ट्वीट किया कि द्रोउकदेल और उसके कई सहयोगी फ्रांस और उनके सहयोगी बलों के हाथों उत्तरी माली में बुधवार को मारे गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फ्रांस ने उसकी शिनाख्त कैसे की है? द्रोउकदेल की मौत की खबर ऐसे वक्त में आई है, जब फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड जी-5 साहेल समूह ने क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए जनवरी में एक नई योजना शुरू की थी।
 
कट्टरपंथियों के निगरानी समूह एसआईटीई ने मार्च में एक वीडियो जारी किया था जिसमें द्रोउकदेल ने साहेल क्षेत्र की सरकारों से फ्रांस की सेना को वहां से हटाने को कहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि द्राउकदेल माली में कब से था? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख