आईएस खत्म हो रहा है, अलकायदा मजबूत

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (12:09 IST)
संयुक्त राष्‍ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों पर नजर रखने वाली संस्था ने एक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा कि अलकायदा के वैश्विक नेटवर्क ने लगातार उल्लेखनीय ढंग से अपनी पकड़ बना रखी है और कुछ क्षेत्रों में इस्लामिक स्टेट समूह से ज्यादा खतरा इस समूह के कारण है।
 
यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद को भेजी गई। इसमें कहा गया कि यमन आधारित अलकायदा इन दी अरेबियन पेनेन्सुला (एक्यूएपी) इस आतंकी समूह के लिए संवाद केंद्र का काम करता है। गौरतलब है कि अलकायदा को संरा ने आतंकी समूह घोषित किया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया, 'अल कायदा से संबद्ध समूह सोमालिया और यमन जैसे कुछ क्षेत्रों में प्रमुख आतंकी खतरा बने हुए हैं। इस तथ्य की लगातार हुए हमलों और नाकाम किए गए अभियानों के जरिए पुष्टि होती है। इसमें कहा गया कि पश्चिम अफ्रीका और दक्षिण एशिया में अल कायदा से जुड़े समूह आईएस से जुडे़ समूहों जितना ही गंभीर खतरा पेश करते हैं।
 
संरा सदस्य देशों ने यह आंशका भी जताई कि एक दूसरे को समर्थन करने की खातिर अलकायदा और आईएस एक साथ आ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ क्षेत्रों में यह एक नया खतरा हो सकता है।
 
संरा की निगरानी संस्थाओं ने कहा कि इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक में पिछले वर्ष अपना स्वघोषित खलिफा खो दिया जबकि अल कायदा अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुआ है। सीरिया में अल नुसराह फ्रंट अलकायदा से जुड़ा विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत समूह है। इसमें सात हजार से 11 हजार लड़ाके हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

अगला लेख