Hanuman Chalisa

अमेरिका में महिला व उसके बेटे की हत्या के पीछे के इरादे का पता नहीं चला

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (15:22 IST)
न्यूयॉर्क। भारतीय आईटी पेशेवर और उसके 6 साल के बेटे की न्यूजर्सी में हुई हत्या के पीछे के इरादे का अभी तक पता नहीं चला है। शशिकला नारा (38 वर्षीय) और उनके बेटे अनीष नारा की हत्या उनके माप्ले शेड के फॉक्स मेडो अपार्टमेंट आवास में शुक्रवार को कर दी गई थी।
 
गुरवार की शाम जब शशिकला के पति हनुमंत राव काम से वापस घर आए तो उन्हें अपनी पत्नी और बेटे का शव घर में मिला। उन्होंने इसके बाद पुलिस को बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हत्या के मामले के तहत इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि दोनों ही पीड़ितों को कई बार चाकू मारा गया था।
 
बर्लिंगटन काउंटी प्रोसिक्यिूटर कार्यालय की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इसे घृणा अपराध मानने से इंकार किया है। बयान में कहा गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट के उलट अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि पीड़ित के भारतीय मूल के होने की वजह से यह घृणा अपराध हो। इस हत्या ने माप्ले शेड कम्युनिटी को दहशत में डाल दिया है। कम्युनिटी के लोगों ने इस हत्या पर चिंता और दुख व्यक्त किया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख