अमेरिका ने ताइवान को दी ड्रोन बेचने की मंजूरी, चीन की और बढ़ेगी नाराजगी

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (11:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को अधिसूचित किया है कि उसने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर मूल्य के ड्रोन बेचने को मंजूरी दी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने ताइवान को हथियारों और अन्य उपकरणों से लैस 4 ड्रोन बेचने की मंजूरी दे दी है।

माना जा रहा है कि इससे चीन की नाराजगी और बढ़ेगी जो ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत मानता है और पहले भी अमेरिका द्वारा द्वीपीय देश को हथियार बिक्री की घोषणा पर गुस्से का इजहार कर चुका है।

मंत्रालय ने कहा, प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका के राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों की पूर्ति, ताइवान द्वारा अपनी सेना के आधुनिकीकरण और विश्वसनीय रक्षात्मक क्षमता कायम करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के समर्थन से होगी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रस्तावित बिक्री से प्राप्तकर्ता देश की सुरक्षा मजबूत होगी और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन, आर्थिक विकास और प्रगति में सुधार होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को 2.37 अरब डॉलर कीमत की हार्पून मिसाइलें बेचने की मंजूरी दी थी। यह घोषणा चीन द्वारा बोइंग सहित अमेरिकी रक्षा उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध की घोषणा के महज कुछ घंटों बाद की गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख