अमेरिका में फरवरी में 313000 लोगों को मिला रोजगार

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (23:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में निर्माण, खुदरा तथा विनिर्माण क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियां बढ़ने से फरवरी महीने में रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। नियोक्ताओं ने शुद्ध रूप से गैर- कृषि क्षेत्रों में 313,000 लोगों को रोजगार दिया, जो जुलाई 2016 के बाद किसी एक महीने में नई नौकरियों में यह सर्वाधिक वृद्धि है।


रोजगार विभाग ने मासिक रिपोर्ट में कहा कि नियोक्ताओं ने पिछले महीने शुद्ध रूप से 313,000 लोगों को गैर- कृषि क्षेत्रों में रोजगार दिया। वहीं बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है। रोजगार के मोर्चे पर अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों को झटका लगा है।

दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को और मजबूती मिली है। आंकड़े के अनुसार, खनन, विनिर्माण तथा वाहन क्षेत्रों ने 1,00,000 नए रोजगार सृजित किए। सार्वजनिक क्षेत्र में 26,000 लोगों को रोजगार मिले। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख