2प्लस2 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले बोला अमेरिका, भारत-चीन सीमा विवाद पर करीबी नजर

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (14:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहा है और वह नहीं चाहता कि तनाव और बढ़े।

अधिकारी ने अगले हफ्ते नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हो रहे 2प्लस2 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ट्रंप प्रशासन रक्षा उपकरण बेचने के अलावा संयुक्त सैन्य अभ्यासों और सूचनाओं के आदान-प्रदान से जरिए भारत को सहयोग दे रहा है।
ALSO READ: चीन से तनाव के बीच 27 अक्टूबर को भारत और अमेरिका के बीच अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
उन्होंने कहा कि हम एक सरकार के रूप में हिमालय क्षेत्र की स्थिति पर बारीकी और सूझ-बूझ के साथ नजर रखे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हालात और तनावपूर्ण न हों। अधिकारी ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग जारी है और इसे केवल हिमालय पर तनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर इस साल मई से गतिरोध चल रहा है। इससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव पैदा हुआ है। दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर पर कई वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है।  चीन ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में पेंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की थी जिसे नाकाम कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चंदन मित्रा हत्याकांड में बंगाल से 5 आरोपी गिरफ्तार

यात्री ने उड़ते विमान में दरवाजा खोलने की कोशिश की, चालक दल के सदस्य को पीटा

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अगला लेख