AUKUS देगा चीन को चुनौती, अमेरिका ने किया इन देशों के साथ रक्षा समझौता

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (22:44 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने रणनीतिक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ नई त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी में भारत या जापान को जोड़ने से इनकार किया है। अमेरिका ने पिछले हफ्ते यह सुरक्षा समझौता किया था। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की इस पार्टनरशिप को AUKUS नाम दिया गया है। इसका मतलब तीनों देशों के नामों से है।

खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां बनाने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन के साथ सुरक्षा समूह बनाया है। इस गठबंधन (AUKUS) से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को नियंत्रित किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि 15 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मॉरिसन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने संयुक्त रूप से त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन AUKUS के गठन की घोषणा की थी।
ALSO READ: अमेरिका ने फ्रांस को मनाया, ब्रिटेन ने कहा गुस्सा थूककर आगे बढ़ो
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की सुरक्षा साझेदारी से चीन घबराहट बढ़ गई है। तिलमिलाए चीन ने पिछले दिनों कहा था कि इन देशों को किसी तीसरे पक्ष के हितों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से फैसले नहीं लेने चाहिए।

अमेरिका में 24 सितंबर को QUAD देशों की मीटिंग होनी है और QUAD में भारत और जापान भी शामिल हैं। QUAD से अलग हटकर ऑस्ट्रेलिया के साथ AUKUS समझौता एक नए मिलिट्री अलायंस की शुरुआत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख