अमेरिका ने वेनेजुएला की ओर जा रहे ईरान के 4 तेल टैंकरों को जब्त किया

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (10:27 IST)
मियामी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वेनेजुएला को ईरान की ओर से तेल पहुंचाने की कोशिश कर रहे 4 टैंकरों को जब्त कर लिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया 2 प्रतिबंधित देशों पर दबाव बढ़ाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 
ALSO READ: ट्रंप बोले, इतना अनादर करने पर भी बिडेन का हैरिस का चुनाव करना हैरानीभरा
वॉशिंगटन में पिछले महीने संघीय अभियोजकों ने एक मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया था कि बिक्री की व्यवस्था ईरान के 'रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' के साथ संबंध रखने वाले एक व्यापारी द्वारा की गई थी।
 
'रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' को अमेरिका एक आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके है। उस समय प्रतिबंध विशेषज्ञों का मानना था कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी अदालत के आदेश को लागू करना असंभव होगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं किया गया।
 
उन्होंने कहा कि टैंकर जब्त नहीं किए गए हैं बल्कि अमेरिकी अधिकारियों ने नौका मालिकों और कप्तान को प्रतिबंधों की धमकी दी जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को ये सौंप दिए। यह अब अमेरिका की संपत्ति है। अन्य एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अभी नौकाएं या उनका सामान कहां है, इसकी जानकारी कोई नहीं है।
ALSO READ: ट्रंप प्रशासन ने दी H-1B व L-1 यात्रा वीजा प्रतिबंधों में कुछ राहत, भारतीय आईटी पेशेवरों को मिलेगा लाभ
अभियोजकों ने आरोप लगाया कि 4 नौकाएं 11 लाख बैरल तेल वेनेजुएला ले जा रही थीं। बेला, बरिंग, पंडी और लूना नाम के ये टैंकर कभी दक्षिण अमेरिकी देश पहुंचे ही नहीं और लापता हो गए। 2 नौकाएं बाद में केप वर्ड के पास नजर आईं।
 
वेनेजुएला में ईरान के राजदूत होजाद सुल्तानी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि न ही नौकाएं और न उनके मालिक ईरानी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख