अमेरिका 161 भारतीयों को इस सप्ताह भेजेगा स्वदेश, गैरकानूनी तरीके से हुए थे प्रविष्ट

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (09:54 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका इस सप्ताह 161 भारतीय नागरिकों को वापस भेजेगा। इनमें से अधिकतर गैरकानूनी तरीके से मैक्सिको से लगी दक्षिणी सीमा से देश में दाखिल हुए थे। विशेष विमान में उन्हें पंजाब के अमृतसर ले जाया जाएगा।
 
उत्तर अमेरिकी पंजाबी संघ (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल के अनुसार इनमें सबसे अधिक 76 लोग हरियाणा के हैं। इसके बाद पंजाब के 56, गुजरात के 12, उत्तरप्रदेश के 5, महाराष्ट्र के 4, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के 2-2 और आंध्रप्रदेश तथा गोवा का 1-1 व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि ये लोग अमेरिका की 95 जेलों में बंद 1,739 भारतीयों में शामिल हैं। इन लोगों को अवैध तरीक से अमेरिका में प्रवेश की कोशिश करते हुए आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन या आईसीई द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
ALSO READ: Covid-19 : 300 भारतीयों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान
आईसीई की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने 2018 में 611 और 2019 में 1,616 भारतीयों को वापस भेजा था। एनएपीए ने बताया कि 161 लोगों में 3 महिलाएं हैं और हरियाणा का 19 वर्षीय एक किशोर भी है। चहल ने कहा कि अमेरिकी जेलों में बंद अन्य भारतीय नागरिकों के साथ आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 
हिरासत में लिए गए अधिकतर लोगों ने शरण मांगी थी और दावा किया था कि उन्होंने अपने देश में हिंसा या उत्पीड़न का सामना किया है। अमेरिकी न्यायाधीश हालांकि पिछले कई वर्षों से उनकी याचिका खारिज कर रहे हैं।
ALSO READ: Lockdown में फंसे अमेरिका से 121 भारतीय पहुंचे हैदराबाद
वर्षों से उनके साथ काम कर रहे चहल ने आरोप लगाया कि उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब में मानव तस्करों और अधिकारियों की सांठगांठ है, जो युवाओं को अपने घर छोड़ने और अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के लिए उकसाते रहते हैं। ये दलाल और एजेंट एक व्यक्ति से करीब 30 -35 लाख रुपए लेते हैं। बयान में चहल ने पंजाब और केंद्र सरकार से इन अवैध एजेंटों के खिलाफ कदम उठाने की अपील भी की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

अगला लेख