अमेरिकी दूत ने सांसदों को कश्मीर व अफगानिस्तान के संबंध में दी गोपनीय जानकारी

Webdunia
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (09:44 IST)
वॉशिंगटन। एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों को कश्मीर और अफगानिस्तान के बारे में गोपनीय जानकारी देने के लिए बैठक की।
ALSO READ: कश्मीरी पंडितों की घाटी में अपने घरों में वापसी कितनी आसान?
अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने ट्वीट किया कि दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने गुरुवार सुबह भारत, कश्मीर और अफगानिस्तान पर गोपनीय जानकारी देने के लिए शानदार बैठक की। इस बैठक के बारे में और कोई जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं है।
 
गोपनीय जानकारी देने के लिए बैठक सदन की विदेश मामलों की समिति के अनुरोध पर की जाती है। वेल्स हाल में श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान की यात्रा से लौटी हैं।
 
वेल्स ने यह बैठक ऐसे समय में की है कि जब भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल द्वारा पेश एक प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में लंबित है। इस प्रस्ताव को 55 सांसदों ने समर्थन दिया है। प्रस्ताव में भारत से जम्मू-कश्मीर में संचार पर लगाए प्रतिबंधों को समाप्त करने, हिरासत में लिए लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने और सभी निवासियों की धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित करने की अपील की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

अगला लेख