अमेरिकी मिशन को नहीं मिला विक्रम लैंडर का सुराग

Webdunia
बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (17:11 IST)
वॉशिंगटन। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि चंद्रमा क्षेत्र के पास से हाल में गुजरे उसके चंद्रमा ऑर्बिटर द्वारा कैद की गई तस्वीरों में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला है। यह ऑर्बिटर चंद्रमा के उस क्षेत्र से गुजरा था जहां भारत के महत्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-2’ ने सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था, लेकिन लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) के परियोजना वैज्ञानिक नोआह एडवर्ड पेट्रो ने ई-मेल के जरिए विशेष बातचीत में बताया, एलआरओ मिशन ने 14 अक्टूबर को चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर के उतरने वाले स्थान के क्षेत्र की तस्वीरों को कैद किया लेकिन उसे लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला।

पेट्रो ने बताया कि कैमरा टीम ने बहुत ध्यान से इन तस्वीरों का अध्ययन किया और बदलाव का पता लगाने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया जिसमें लैंडिंग की कोशिश से पहले की तस्वीर और 14 अक्टूबर को ली गई तस्वीर के बीच तुलना की गई।

एलआरओ मिशन परियोजना के उप वैज्ञानिक जॉन केलर ने बताया, यह संभव है कि विक्रम किसी छाया में छिपा हो या फिर जिस क्षेत्र में हमने उसे खोजा, वहां पर वह नहीं हो। यह क्षेत्र कभी भी छाया से पूरी तरह से मुक्त नहीं होता है। इससे पहले 17 अक्टूबर को किए गए एक मिशन में भी एलआरओ टीम को लैंडर की तस्वीर लेने या उसका पता लगाने में कामयाबी नहीं मिली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर को लेकर शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोले- क्या इसे मध्यस्थता कहते हैं?

Coronavirus : क्‍या फिर डरा रहा कोरोना, केरल में 273 मामले आए सामने, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने की यह अपील

विमानन मंत्री ने की Indigo विमान चालक दल की तारीफ, DGCA करेगा Plane घटना की पूरी जांच

26/11 से पहलगाम तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक संबंधी फैसले पर लगाई रोक

अगला लेख