टोकियो के बाहर आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (20:08 IST)
टोकियो। जापान में टोकियो के बाहर शनिवार शाम 5.9 तीव्रता का भूकंप आया जिससे राजधानी में भवन हिल गए लेकिन सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप 8 बजकर 23 मिनट पर आया। इसका केंद्र होंशु के पूर्वी तट पर 39 किलोमीटर की गहराई पर था।

 
 
जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी की चेतावनी नहीं की जा रही है। जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। टोकियो के बाहर चीबा क्षेत्र के बाशिंदों को तेज झटके महसूस हुए। कुछ ने कहा कि भूकंप के चलते अलमारियों से सामान नीचे गिर गए।
 
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि इस क्षेत्र में परमाणु संयंत्रों में कोई परेशानी आने की खबर नहीं है। वैसे राजधानी के बाहर नारिता हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए परिचालन स्थगित कर दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

Gujarat : युवती से दुष्कर्म मामले में जैन मुनि को 10 साल की सजा

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

PM मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की वार्ता, रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख