मर्केल ने ब्रिस्बेन में मोदी के साथ जर्मन भाषा का मुद्दा उठाया

Webdunia
रविवार, 16 नवंबर 2014 (17:45 IST)
ब्रिस्बेन। भारत में केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में संस्कृत के विकल्प के तौर पर जर्मन  भाषा को हटाने का मुद्दा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से  बातचीत में उठाया और मोदी ने उन्हें भारतीय प्रणाली की सीमाओं के भीतर इस पर विचार करने  का आश्वासन दिया।
 
यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात के दौरान मर्केल ने मोदी के साथ इस मुद्दे को  उठाया और उन्हें जर्मनी आने का न्योता भी दिया।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि मर्केल ने भारतीय स्कूलों में संस्कृत के  विकल्प के रूप में जर्मन भाषा पढ़ाए जाने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस पर विचार  करने तथा यह देखने का अनुरोध किया कि आगे क्या सर्वश्रेष्ठ रास्ता हो सकता है। 
 
प्रवक्ता के मुताबिक- प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे खुद भारत में बच्चों के अन्य भाषाएं  सीखने के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रणाली के दायरे में इस पर क्या सर्वश्रेष्ठ हो सकता  है, हम इस पर काम करेंगे। 
 
भारत में जर्मनी के राजदूत माइकल स्टीनर भी भारत सरकार के साथ इस मुद्दे को उठा चुके हैं और  व्यावहारिक समाधान की उम्मीद जता चुके हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत के विकल्प  के रूप में जर्मन भाषा को हटाने का फैसला किया जिसके बाद करीब 500 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा  6ठी से 8वीं के करीब 70,000 बच्चों से जर्मन की जगह संस्कृत भाषा पढ़ने को कहा जा सकता  है।
 
साल 2011 में केंद्रीय विद्यालयों और गोयथे इंस्टीट्यूट-मैक्स मूलर भवन के बीच एमओयू हुआ था  जिसमें जर्मन को तीसरी भाषा बनाया गया था।
 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सरकार के कदम का बचाव करते हुए कहा कि  मौजूदा व्यवस्था तीन-भाषा के फॉर्मूले का उल्लंघन है। हालांकि उन्होंने कहा कि जर्मन भाषा ‘रुचि के  अतिरिक्त विषय’ के तौर पर पढ़ाई जाती रहेगी। तीन-भाषा के फॉर्मूले में स्कूलों में हिन्दी, अंग्रेजी और  एक आधुनिक भारतीय भाषा पढ़ाई जाती है।
 
संस्कृत भाषा के शिक्षकों ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था और आरोप लगाया था कि  केंद्रीय विद्यालयों ने शिक्षा नीति के खिलाफ संस्कृत की जगह तीसरी भाषा के तौर पर जर्मन को  अपनाया है। (भाषा) 
Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, PM मोदी ने फिर बताया चाय से रिश्ता

Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिग से पहले PM मोदी यहां लगाएंगे 24 घंटे का ध्यान

कर्नाटक सरकार ने कसा शिकंजा, प्रज्वल को दिया 31 मई तक SIT के सामने पेश होने का निर्देश

Video : 4 जून के बाद Good Bye BJP, Good Bye नरेंद्र मोदी, आने वाले हैं देश के अच्छे दिन

pune car accident: नाबालिग के पिता की बढ़ीं मुश्किलें, अपहरण के मामले में 31 मई तक पुलिस हिरासत में