भारतीय बजट में Cervical Cancer टीकाकरण से जुड़ी घोषणा की सराहना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (11:46 IST)
Cervical Cancer Vaccination: एक प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी कैंसर विशेषज्ञ (radiation oncologist) ने भारतीय बजट में सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के टीकाकरण को लेकर की गई घोषणा की बुधवार को सराहना की।
 
टीकाकरण की पहल विशेष रूप से सराहनीय : डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी ने वॉशिंगटन में कहा कि बजट में सर्वाइकल कैंसर के लिए निवारक कार्यक्रमों पर जोर भारत में एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य समस्या को हल करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।  सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9-14 वर्ष की लड़कियों को टीका लगाने की पहल विशेष रूप से सराहनीय है, क्योंकि यह बीमारी देश में प्रतिदिन 150 से अधिक महिलाओं की जान ले लेती है।

ALSO READ: Budget 2024 : सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर सरकार का जोर, 9 से 14 साल की लड़कियों का होगा टीकाकरण
 
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर : चिकित्सा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए वर्ष 2015 में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. नोरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में पाया जाना वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है जिसके हर साल 85,000 से अधिक नए मामले सामने आते हैं और हर साल इससे लगभग 50,000 मौतें होती हैं। वर्ष 2022 में 14.6 लाख कैंसर के मामले सामने आए थे जिनके वर्ष 2025 में बढ़कर 15.7 लाख होने का अनुमान है।
 
डॉक्टर नोरी ने 'मेमोरियल स्लोअन केटरिंग कैंसर सेंटर' और कॉर्नेल विश्वविद्यालय के 'न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन अस्पताल' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कैंसर के उपचार के लिए अपना पूरा जीवन सपर्पित कर दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख