Hanuman Chalisa

एपल को सता रहा है इस बात का डर, उभरते बाजारों में बढ़ी चुनौतियां

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (21:23 IST)
सैन फ्रांसिस्को। आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एपल इंक को 2019 की पहली तिमाही में अपनी कमाई घटने का अंदेशा है। कंपनी के सामने चीन और अन्य उभरते बाजारों में चुनौतियां बढ़ी हैं और इसलिए उसे चालू तिमाही में उम्मीद से कम कमाई होने का अनुमान है।
 
कंपनी का कहना है कि आईफोन और अन्य गैजेट की बिक्री अनुमान से कम रह सकती है। इसकी अहम वजह चीन और अमेरिका के बीच बढ़ता व्यापार तनाव है। इस खबर के बाद ही एपल के शेयर में 7.6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। विश्लेषकों ने 2019 की पहली तिमाही में पहले कंपनी की कमाई 91 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था जबकि अब इसे घटाकर 84 अरब डॉलर कर दिया गया है।
 
कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने निवेशकों को लिखे पत्र में कहा कि कुछ प्रमुख उभरते बाजारों में हमारे समक्ष चुनौतियां बढ़ी हैं। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से चीन में बनते आर्थिक हालात आगे भी हमें प्रभावित करेंगे। उल्लेखनीय है कि चीनी कंपनी हुवावेई की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांझोऊ की कनाडा में गिरफ्तारी के बाद एपल को चीन में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख