Hanuman Chalisa

यौन उत्पीड़न मामले को छुपाने के दोषी आर्चबिशप का इस्तीफा पोप फ्रांसिस ने स्वीकार किया

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (22:34 IST)
वेटिकन सिटी। ऑस्ट्रेलिया में बच्चों से पादरी के यौन शोषण के मामले को छुपाने के दोषी ठहराए गए एक आर्चबिशप का इस्तीफा पोप फ्रांसिस ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आम कैथोलिक, पादरियों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के दबाव के बाद की गई है।
 
 
एडीलेड आर्चबिशप फिलिप विल्सन को मई में दोषी ठहराया गया गया था, क्योंकि वे 1970 के दौरान उत्तर सिडनी के हंटर वेली क्षेत्र में एक पादरी द्वारा 2 लड़कों से बार-बार यौन उत्पीड़न के मामले को पुलिस को रिपोर्ट करने में नाकाम रहे थे। वे ऐसे पहले सर्वोच्च स्तर के कैथोलिक धर्मगुरु हैं जिन्हें यौन उत्पीड़न के मामले को छुपाने के लिए आपराधिक अदालत में दोषी ठहराया गया है। उन्हें 12 महीने की कैद की सजा दी गई है।
 
विल्सन ने आरोपों से इंकार किया है। उन्हें दोषी ठहराने के बाद उन्हें किनारे कर दिया गया था लेकिन अपील लंबित रहने तक उन्होंने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था। पोप ने इस दौरान डाइअसीज चलाने के लिए एक अस्थायी प्रशासक नियुक्त कर दिया था।
 
19 जुलाई को प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने पोप फ्रांसिस से उन्हें बर्खास्त करने की अपील की थी। वेटिकन ने सोमवार को एक लाइन के बयान में कहा कि फ्रांसिस ने विल्सन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विल्सन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने 20 जुलाई अपनी इच्छा से फ्रांसिस को इस्तीफा भेज दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख