महाभारत के अर्जुन का स्मारक इंडोनेशिया में

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (12:44 IST)
जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ राजधानी जकार्ता में स्थित प्रतिष्ठित अर्जुन विजय स्मारक का दौरा किया। मोदी का यह दौरा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश के साथ गहरे सभ्यतामूलक संबंधों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर माहबुबानी ने बताया कि इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो राजधानी जकार्ता में एक भव्य स्मारक बनवाना चाहते थे। उन्होंने 1987 में अर्जुन विजय नामक स्मारक बनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत महाभारत के दृश्य को दर्शाने वाली विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया। 
 
इससे पहले मोदी ने इंडोनेशिया दौरे पर रवानगी से पूर्व अपने वक्तव्य में कहा था कि भारत एवं इंडोनेशिया के मज़बूत मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और दोनों के बीच गहरे ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संपर्क रहे हैं। दोनों देश बहुजातीय, बहुधर्मी, बहुलतावादी और खुले समाज हैं। उन्हें विश्वास है कि उनकी इस यात्रा से एशिया के इन दो लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंध और बेहतर होंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

कौन है अर्चिता फुकन? एडल्ट स्टार के साथ तस्वीर ने मचाया बवाल, क्या AI अवतार है 'बेबीडॉल आर्ची'

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 7 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, 225 सड़कें बंद

Chatgpt से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, हो जाएग अर्थ का अनर्थ

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 3 छात्रों की मौत

इजराइल के साथ युद्ध में 1060 ईरानियों की मौत

अगला लेख