भारत में असहिष्णुता का माहौल नहीं : जेटली

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2016 (12:42 IST)
वॉशिंगटन। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत में अलग-अलग राजनीतिक दल के लोगों के गैरजिम्मेदाराना बयान देने जैसी छिटपुट घटनाएं हो सकती हैं लेकिन इसे देश में असहिष्णुता के माहौल के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने इस तरह की घटनाओं को बहुत खराब बताया लेकिन कहा कि भारत जैसे बड़े देश में ये बहुत कम होती हैं।


 
उन्होंने यहां भारतीय संवाददाताओं के साथ एक गोलमेज सम्मेलन में कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दल के लोगों के गैरजिम्मेदाराना बयान देने की छिटपुट घटनाएं हो सकती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जमीन पर इस तरह की (असहिष्णुता होने) कोई एक्टिविटी है।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि ये खराब घटनाएं हैं। ये बहुत ही खराब घटनाएं हैं लेकिन एक बड़े देश में ऐसा बहुत ही कम होता है। पूर्व में भी ऐसी छिटपुट घटनाएं होती रही हैं। जेटली ने देश में असहिष्णुता के कथित माहौल से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह मीडिया की उपज है।
 
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर विषय को लेकर मेरी अपनी समझ यह है कि क्या ऐसी बहुत सारी चीजें हो रही हैं जिनसे यह (असहिष्णुता) दिखती है? जवाब न में है। वित्तमंत्री ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में एक ही समय में कुछ घटनाएं हो सकती हैं जिन्हें बहुत ही अनुचित और निंदनीय समझा जा सकता है। 
 
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा में किसी तरह का आत्मनिरीक्षण हो रहा है? उन्होंने कहा कि असल में न तो पार्टी के एजेंडे में या जमीनी स्तर पर इस तरह की कोई गतिविधि है जिसमें भारत जैसे बड़े देश में राज्य-दर-राज्य यह (असहिष्णुता की घटनाएं) हो रहा है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया