Hanuman Chalisa

आसिया बीबी जेल से हुईं रिहा, नीदरलैंड भेजा जाएगा

Webdunia
गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (10:14 IST)
लाहौर। ईशनिंदा के मामले में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले हफ्ते बरी की जा चुकीं ईसाई महिला आसिया बीबी को मुल्तान की एक जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस ले जाया गया और अब उन्हें वहां से नीदरलैंड भेजा जाएगा। स्थानीय मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली।
 
 
हालांकि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 
 
लाहौर के एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिया बीबी को बुधवार की देर रात मुल्तान (यहां से करीब 350 किलोमीटर दूर) के ‘न्यू जेल फॉर वुमन’ से रिहा कर दिया गया और नूर खान एयरबेस ले जाया गया, जहां से उन्हें एक चार्टर्ड विमान से नीदरलैंड ले जाया जाएगा।
 
गौरतलब है कि चार बच्चों की मां आसिया बीबी (47) पर उनके पड़ोसियों के साथ झगड़े के दौरान इस्लाम धर्म का अपमान करने (ईश-निंदा) का आरोप लगा था, जिसके बाद 2010 में उन्हें दोषी ठहराया गया था। वह खुद को निर्दोष साबित करने की लगातार कोशिश करती रहीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आठ साल जेल की सेल में अकेले गुजारना पड़ा।
 
 
इससे पहले, आसिया के पति द्वारा उनकी जान को खतरे की आशंका जताए जाने के बीच इटली ने कहा था कि वह आसिया बीबी को पाकिस्तान से निकालने में मदद करने की कोशिश कर रहा है। आसिया के पति आशिक मसीह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ब्रिटेन एवं कनाडा के प्रधानमंत्रियों से भी अपनी पत्नी को पाकिस्तान से निकालने में मदद करने का आग्रह किया था। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख