हफ्ते भर से स्वेज नहर में फंसा Giant Ship हटा

Webdunia
सोमवार, 29 मार्च 2021 (22:20 IST)
स्वेज (मिस्र)। स्वेज (मिस्र)। स्वेज नहर में करीब सप्ताह भर से फंसे एक मालवाहक पोत को सोमवार शाम सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। नहर में सेवाएं देने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी। ‘लेथ एजेंसीज’ने सोमवार सुबह बताया था कि फंसे हुए पोत को निकालने के लिए 10 ‘टगबोट’ की मदद ली जा रही है। कंपनी ने बताया कि सोमवार शाम पोत को पानी की सतह पर लाने में कामयाबी मिल गई। टगबोट पोत को ग्रेट बिटर झील की तरफ खींच रही है, जहां इसका निरीक्षण किया जाएगा।
 
एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज़ शहर के समीप मंगलवार को नहर में फंस गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है।
 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 19,000 पोत इस नहर से होकर गुजरे थे। इस नहर से दुनिया का करीब 10 प्रतिशत व्यापार होता है। यह जलमार्ग तेल के परिवहन के लिए अहम है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख