आज धरती के करीब से गुजरेगा मास्क लगा उल्कापिंड, 19000 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (11:03 IST)
वाशिंगटन। दुनियाभर में छाए कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से एक बड़ी खबर आ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 29 अप्रैल को एक उल्कापिंड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके एक छोर पर पहाड़ियों और लकीरें जैसे विशेषताएं दिखती हैं, इसलिए यह ऐसा नजर आता है, जैसे इसे मास्क लगा हो।
 
नासा के अनुसार 1998ओआरटू नाम से प्रचलित यह उल्कापिंड पृथ्वी पर वैश्विक प्रभाव पैदा करने के लिए पर्याप्त बड़ा है। इसकी रफ्तार 19000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
 
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ स्टडीज के अनुसार, बुधवार 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 5:56 बजे ईस्टर्न टाइम में उल्कापिंड के पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके धरती से टकराने की संभावना कम ही है।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड को संभावित खतरनाक वस्तु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह 500 फीट से भी बड़ा है और पृथ्वी की कक्षा के 75 लाख किलोमीटर के भीतर आता है। इसलिए यह भविष्य में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। 193 देशों में कोविड-19 के 2,864,070 से अधिक मामले सामने आए। इनमें से अब तक कम से कम 7,72,900 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Maha Kumbh : महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, 52.83 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, ऐसे किया गया क्राउड मैनेजमेंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रविवार को क्या रही स्थिति, पढ़िए हर अपडेट

delhi stampede : कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

Mohan Bhagwat : बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

NDLS Stampede : बच्चों के बैग और बिखरे सामान, खोई हुई जिंदगियों की याद दिलाते भगदड़ के भयावह दृश्य

अगला लेख