पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस परेड में आतिफ असलम ने गाया हिन्दुस्तानी गीत

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (09:49 IST)
कराची। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हिन्दुस्तानी गीत गाने के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश कि मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है।
 
आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है। स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं।
 
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।' दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा है, 'आतिफ असलम का बहिष्कार करो। आपने दिल तोड़ दिया।'
 
हालांकि गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव भी किया है। अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
 
फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमा घरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं। फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है।
 
उन्होंने सवाल किया, 'क्या पाकिस्तानी भारतीय फिल्में देखने नहीं जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं?' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख