माली में डोजो शिकारियों के हमले में 32 फुलानी किसानों की मौत

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (12:49 IST)
बमाको। मध्य माली में हुए हमले में कम से कम 32 फुलानी किसान मारे गए हैं, जबकि 10 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि हमले पारंपरिक शिकारियों ने किए थे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अभी तक 16 शव बरामद किए गए हैं।


डोगोन जातीय समूह से जुड़े हथियारबंद डोजो शिकारियों ने रविवार को मोप्ती इलाके के कोऊमगा गांव पर हमला कर कई फुलानी सवारों की हत्या कर दी। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय तबिला पुल्लाकु एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्देल अजीज दिआलो ने कहा, उन्होंने गांव को घेर लिया। फुलानी लोगों को बाकियों से अलग किया और सोच-समझकर कम से कम 32 लोगों की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि 10 अन्य लोग लापता हैं। वहीं, पहचान गुप्त रखने के आधार पर स्थानीय निर्वाचित अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने डोजो कपड़े पहने हुए थे, लेकिन क्या वे वास्तव में डोजो थे? पिछले तीन वर्षों में मध्य माली में हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। फुलानी सवारों और बाम्बारा तथा डोजोन किसानों के बीच अक्‍सर जमीन, पानी तथा अन्य संसाधनों को लेकर झड़प होती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख