अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर आत्मघाती हमला

Webdunia
बुधवार, 25 मार्च 2020 (12:16 IST)
काबुल। बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिखों के एक धार्मिक स्थल गुरुद्वारे में आत्मघाती हमला हुआ है। इसमें हताहतों की संख्‍या तत्काल पता नहीं चल सकी है।
 
हमले की पुष्टि करते हुए आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावर ने इस हमले को अंजाम दिया है। सिख समुदाय मुख्य रूप से अफगानिस्तान के जलालाबाद और काबुल में रहते हैं।
ALSO READ: अफगानिस्तान के जाबुल में सैन्य शिविर पर भीषण हमला, 24 जवानों की मौत
आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जवाबी कार्रवाई की। इस हमले के पीछे किन लोगों का हाथ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।
 
अल्पसंख्यक सिखों पर यह पहला हमला नहीं होकर उन पर पहले भी हमले होते आए हैं और डरकर वे भारत आने को मजबूर हुए हैं। जलालाबाद में 2018 में भी आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 13 सिख मारे गए थे और इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
 
हमले से सिख समुदाय में काफी भय व्याप्त हो गया था तथा उन्होंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया था। अफगानिस्तान में 300 से भी कम सिख परिवार रहते हैं जिनके पास 2 ही गुरुद्वारे हैं- एक जलालाबाद और एक काबुल में।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख