कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों पर हमला, 15 की मौत

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (10:01 IST)
गोमा। अशांत चल रहे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर हमले में 15 शांतिरक्षकों की मौत हो गई। संगठन के इतिहास में यह सबसे भयानक हमला है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया कि ये शांतिरक्षक पड़ोसी देश तंजानिया से ताल्लुक रखते थे और उनकी हत्या गुरुवार देर रात उत्तरी कीवु प्रांत में कांगो के पांच सैनिकों के साथ कर दी गई। इस हमले में 53 कर्मी भी घायल हुए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने घात लगाकर किए गए इस भयानक हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए उसे घृणित कृत्य बताया है।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों पर जान-बूझकर किया गया हमला अस्वीकार है और यह युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है।
 
डीआर कांगो का बड़ा पूर्वी इलाका लंबे समय से हिंसाग्रस्त है लेकिन सरकारी सैनिकों एवं मिलिशिया समूहों के साथ ही आंतरिक-जातीय समूहों के बीच हो रही लड़ाई की वजह से इस साल हिंसा काफी बढ़ गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

अगला लेख