सीरियाई हवाई अड्डे पर बड़ा हमला, सात रूसी विमान नष्ट

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (09:51 IST)
मॉस्को। सीरिया में हमेमिम हवाई अड्डे पर इस्लामिक विद्रोहियों की गोलीबारी में कम से कम सात रूसी विमान नष्ट हो गए हैं। वहीं विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी गोता शहर में कम से कम 23 नागरिक मारे गए, जिनमें से ज्यादातर लोग रूस के हवाई हमलों में मारे गए।
 
दैनिक समाचार पत्र कोमेरसांत ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस ने सीरिया में 2015 से हवाई हमले शुरू किए थे और तब से यह अब तक का बड़ा नुकसान है जिसमें 10 कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक उस रात की गई बमबारी में रूस के कम से कम चार सुखोई - 24 बम वर्षक , दो सुखोई- 35 एस लडाकू विमान और एक  एएन-72 मालवाहक विमान तथा एक बारूद डिपो नष्ट हो गया है।
 
पिछले माह रूस ने हमेमिम में एक स्थायी अड्डा और तारतोस में एक नौसेनिक अड्डा बनाने की कवायद शुरू की है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सीरिया से अपनी सेना हटाने की घोषणा भी की है। उनका कहना था कि सीरिया में उनकी सेना ने काफी हद तक अपनी भूमिका निभा दी है।
 
ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन आब्जर्वेटरी फोर ह्यूमैन राइट्स ने बताया कि मिसराबा शहर में रूस के हवाई हमलों में 18 लोग मारे गए जबकि बाकी लोग सरकारी सेना की गोलाबारी में मारे गए। संगठन के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि मारे गए लोगों में तीन बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं।
 
सीरिया में वर्ष 2011 में शुरू हुए संघर्ष में अभी तक 340,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। (एजेंसियां) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख