Dharma Sangrah

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू की कोशिश, 2 मंत्री समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (01:33 IST)
Attempt to do black magic on President Mohammed Muizzu in Maldives : मालदीव पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में 2 मंत्रियों के अलावा 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने काले जादू के कारणों या कथित प्रदर्शन के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।
ALSO READ: मालदीव संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मुइज्जू की प्रचंड जीत, क्या होगा भारत पर असर?
स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पर्यावरण मंत्रालय में राज्यमंत्री शमनाज सलीम, शमनाज के पूर्व पति एवं राष्ट्रपति कार्यालय में मंत्री के रूप में कार्यरत एडम रमीज के अलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने काले जादू के कारणों या कथित प्रदर्शन के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।
ALSO READ: भारत से लौटने के बाद क्या बोले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू
न्यूज पोर्टल ‘सन डॉट एमवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शमनाज को रविवार को दो अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था।
 
एडम रमीज को भी बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। संयोगवश शमनाज और रमीज दोनों ने राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले सिटी परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है, जब वे शहर के महापौर के रूप में कार्यरत थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

अगला लेख