सू ची ने किया कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन, 4 साल की सजा

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (11:33 IST)
बैंकॉक। म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को अवैध रूप से ‘वॉकी-टॉकी’ आयात करने, रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को 4 और साल कैद की सजा सुनाई।
 
सू ची को पिछले महीने 2 अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया था और 4 साल की जेल की सजा दी गई थी, जिसे बाद में देश की सैन्य सरकार के प्रमुख ने आधा कर दिया था।
 
सेना द्वारा पिछले साल फरवरी में म्यांमा में सू ची की सरकार को बेदखल करने और सत्ता की बागडौर अपने हाथ में लेने के बाद से 76 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के खिलाफ दायर किए गए लगभग एक दर्जन मामलों में ये मामले भी शामिल हैं।
 
सू ची के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ आरोप सेना के कार्यों को वैध बनाने और उन्हें राजनीति में लौटने से रोकने के लिए लगाए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

हम 'सामना' नहीं पढ़ते, कांग्रेस का शिवसेना UBT पर पलटवार

दिल्ली में अब CM पर सस्पेंस, महिला, दलित या कोई और?

विवादों के बाद ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- मैं साध्वी ही रहूंगी

सभी देखें

नवीनतम

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

TMC अकेले लड़ेगी 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव, ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

LIVE: रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना पर असम में एक्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

देशभर में कितनी रक्षा भूमि पर है अतिक्रमण, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख