सू ची की विला पर पेट्रोल बम से हमला

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (23:18 IST)
यांगून। म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के यांगून में झील के किनारे स्थित परिसर में एक व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी (एनएलडी) के एक अधिकारी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि हमले के कारण मामूली नुकसान हुआ है।


उन्होंने कहा, ‘हमले में कुछ भी नष्ट नहीं हुआ है। हमारे सम्मानित सुरक्षा बल अपना काम कर रहे है और वे दोषी को गिरफ्तार कर सकते है।’ सरकारी प्रवक्ता जॉ हतै ने इस हमले की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने हमले के संभावित उद्देश्य के बारे में नहीं बताया।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक संदिग्ध की फोटो जारी की है जिसमें वह गुलाबी टी-शर्ट और नीली लुंगी पहने हुए है। हमले के समय सू ची म्यांमार की राजधानी में थी जहां उन्होंने एनएलडी सरकार के सत्ता में आने के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर संसद को संबोधित किया। म्यांमार में लोकतंत्र का झंडा बुलंद करने वाली नेता सू ची ने इस घटना पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

दिल्ली का नजफगढ़ देश सबसे गर्म स्थान, पारा 47 डिग्री के पार

अमित शाह के श्रीनगर दौरे के मायने, राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल

10 किलो मुफ्त राशन से करोड़ों परिवार गरीबी से निकलेंगे बाहर : राहुल गांधी

Weather Update : केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

अगला लेख