Hanuman Chalisa

मलयालम अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने वाला गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (23:12 IST)
त्रिशूर (केरल)। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक मलयालम फिल्म अभिनेत्री सानुशा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेत्री सानुशा ने शिकायत दर्ज करायी कि पास वाली बर्थ पर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने देर रात उन्हें परेशान करने का प्रयास किया।


रेलवे पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री सानुशा ने शिकायत दर्ज करायी कि पास वाली बर्थ पर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने देर रात उन्हें परेशान करने का प्रयास किया। उन्होंने इस संबंध में रेलवे पुलिस को जानकारी दी।

रेलवे पुलिस ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर देर रात करीब डेढ़ बजे कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली मवेली एक्सप्रेस के त्रिशूर स्टेशन पहुंचने पर आरोपी 40 वर्षीय अंतो बोस को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कन्याकुमारी के निवासी अंतो बोस के खिलाफ भारतीय दड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘वास्तव में यह बहुत ही दु:ख की बात है कि कोई भी व्यक्ति मेरी सहायता करने नहीं आया। सानुशा ने कुछ मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का इस्तीफा, अमेरिका के साथ शांति वार्ता को लग सकता है झटका?

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

अगला लेख