Dharma Sangrah

पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हो रहा है योग : बाबा रामदेव

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (19:50 IST)
वॉशिंगटन। लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर योग को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में योग काफी मदद कर सकता है।
उन्होंने कहा कि यह न केवल लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है बल्कि सकारात्मक व्यवसाय भी बनता जा रहा है। अगला चरण योग इन एक्शन होगा। उन्होंने टोरंटो से फोन पर बताया कि इससे विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी।
 
अमेरिका और पश्चिमी देशों में पिछले कई वर्षों से यात्रा पर आने वाले रामदेव ने कहा कि दुनिया के इस हिस्से में योग की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उन्होंने इस वर्ष के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि चुनावों से संस्कृतियों और सभ्यताओं में राजनीतिक द्वंद्व तेज होगा और यही चीज यूरोप में हो रही है और हाल में ब्रिटेन में हुई है।
 
रामदेव ने कहा कि भारत में संस्कृतियों और सभ्यताओं में कोई संघर्ष नहीं है लेकिन निहित स्वार्थ वाले संघर्ष बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सप्ताहांत में न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के मुख्य अतिथि रहे रामदेव का मानना है कि प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह को और पेशेवर बनाने और बेहतर समन्वय की जरूरत है लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं तेजस्वी घोसालकर, मुंबई की संभावित मेयर जिन्होंने 2024 में पति अभिषेक की हत्या की त्रासदी झेली

Karnataka : क्या लक्कुंडी गांव में मिलेगा सोने का भंडार? 400 साल पुराने खजाने के रहस्य ने उड़ाए होश, खुदाई के लिए पहुंचा JCB और ट्रैक्टरों का काफिला

Lashkar E Taiba के कमांडर का कबूलनामा, हम वहां बैठ भी नहीं सकते, Pakistan को दर्द दे रहे Operation Sindoor से मिले घाव

bmc election results : महाराष्ट्र के BMC चुनाव में राज ठाकरे की हार, क्या उद्धव आगे देंगे भाई का साथ

महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे ब्रांड का सूर्यास्त!, निकाय चुनाव में 40 साल बाद ढहा BMC का किला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

Chabahar port : चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों की काली छाया, जानिए क्या कूटनीति अपनाएगा भारत

Ladli Behna Yojana : 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में CM यादव ने ट्रांसफर किए 1500 रुपए, 206 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

BMC Election Results : BMC चुनाव में जीत पर PM मोदी का पोस्‍ट- थैंक्यू महाराष्ट्र, विकास का विजन लोगों को पसंद आया

Silver price : 6ठे दिन के चांदी के भावों में तेजी, 3600 रुपए उछलकर दाम 2,92,600 रुपए प्रति किलोग्राम

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की दिशा में बड़ा कदम, निर्माण के लिए हुई पहली रजिस्ट्री

अगला लेख