बहरीन में गणेश प्रतिमा तोड़ने का मामला गर्माया, बुर्के वाली महिला पर सख्त कार्रवाई

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (13:01 IST)
मनामा। बहरीन में बुर्का पहनी एक महिला द्वारा स्थानीय सुपर मार्केट में बेचने के लिए रखी गईं गणेश प्रतिमाओं को तोड़े जाने के बाद बवाल मच गया है। इस बीच, बहरीन पुलिस ने हिन्दू मूर्तियों को तोड़ने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। भारत के साथ ही दुनियाभर में रह रहे हिन्दू समुदाय के लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की है।
 
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बुर्का पहने एक महिला स्टोर में रखी भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़ते हुए दिख रही है। इसके साथ एक महिला और खड़ी हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो जुफैर इलाके का बताया जा रहा है। 
 
महिला का आरोप है कि मुस्लिम देश में गणेश प्रतिमाओं को नहीं बेचा जा सकता। बताया जा रहा है कि महिला ने पूजा को लेकर भी धमकी दी। पुलिस ने मूर्ति तोड़ने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
बहरीन के एक शीर्ष अधिकारी ने महिला के इस कृत्य को घृणा से प्रेरित बताते हुए इसकी निंदा की है। पुलिस के मुताबिक 54 वर्षीय इस महिला को अभियोजक के पास भेजा गया है।

शाही परिवार के सलाहकार खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने भी ट्‍वीट कर कहा कि धार्मिक प्रतीकों को तोड़ना बहरीन के लोगों की प्रकृति का हिस्सा नहीं है। यह एक अपराध है। उल्लेखनीय है 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी आ रही है, जिसमें दुनियाभर में 10 दिनी गणेशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसमें गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख