समुद्र तटों पर कचरे के ढेर से पर्यटक परेशान, आपात स्थिति की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (12:21 IST)
कूटा। ताड़ के पेड़ों से घिरा बाली का खूबसूरत कूटा तट समुद्र में सर्फिंग और तट पर धूप सेंकने के शौकीन पर्यटकों के लिए लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन इन दिनों कचरे के ढेर इस तट की खूबसूरती पर दाग लगा रहे हैं। तट पर धूप सेंक रहे लोगों के आस पास प्लास्टिक का कूड़ा और खाने के पैकेट बिखरे पड़े रहते हैं।
 
ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक वेनेसा मूनशाइन ने कहा, 'मैं तैरना चाहती हूं लेकिन इसमें तैरना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं क्योंकि यहां हर दिन, हर समय कचरा पड़ा रहता है।'
 
17,000 से अधिक द्वीपों का यह द्वीपसमूह समुद्री कचरा पैदा करने के मामले में चीन के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इंडोनेशिया में सालाना 12.9 लाख टन कचरा पैदा होता है।
 
यह समस्या इतनी विकराल हो गई है कि बीते महीने बाली में जिमबारन, कूटा और सेमियांक जैसे लोकप्रिय समुद्री तटों सहित करीब छह किलोमीटर के समुद्र तट पर कचरे के कारण आपात स्थिति की घोषणा करनी पड़ी।
 
अधिकारियों ने हर दिन तकरीबन 100 टन कचरे को पास के लैंडफिल तक ले जाने के लिए 700 सफाईकर्मियों और 35 ट्रकों को तैनात किया।
 
संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण की ‘क्लीन सी’ मुहिम में शामिल करीब 40 देशों में इंडोनेशिया भी शामिल है, जिनका लक्ष्य समुद्र को दूषित करने वाले प्लास्टिक के कचरों पर लगाम लगाना है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Nigeria: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर बंदूकधारियों के हमलों में 20 लोगों की मौत

कर्नाटक के मंत्री जारकीहोली ने डी लिट की उपाधि लेने से किया इंकार, जानिए क्या है कारण

रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, 1100 किलो के अंडरवॉटर विस्फोटक से क्रीमिया ब्रिज को उड़ाया

Covid-19 : नोएडा में कोरोना वायरस का विस्फोट, 1 दिन में मिले 45 नए मरीज

प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

अगला लेख