बलूचिस्तान पाक का सबसे जटिल क्षेत्र : हुसैन हक्कानी

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2016 (10:54 IST)
वॉशिंगटन। एक पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक का कहना है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे जटिल क्षेत्र है और इस अशांत प्रांत के कई हिस्से ऐसे हैं जिन पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।
 
अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने ‘द अटलांटा’ पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे जटिल क्षेत्र है और दुर्भाग्यवश लोग वहां समस्याओं को सरल करने की कोशिश करते हैं। यह पाकिस्तानी सेना की गलतियों या सत्ता में मौजूद लोगों के भ्रष्टाचार या राष्ट्रवादियों या तालिबान की मौजूदगी के बारे में ही नहीं है। यह इन सभी चीजों के बारे में है। 
 
हक्कानी ने कहा कि बलूचिस्तान के कई हिस्सों पर पाकिस्तान की केंद्र सरकार का नियंत्रण ही नहीं है तथा मूल निवासी बहुल बलूच हिस्सों में उन राष्ट्रवादियों के लिए बहुत सहानुभूति है, जो एक स्वतंत्र या स्वायत्त बलूचिस्तान देखना चाहते हैं। 
 
हक्कानी ने कहा कि सेना उन्हें दबाने की कोशिश करती है और वह कई बार धार्मिक अतिवादियों की मदद से ऐसा करती है। (भाषा)

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

30 साल की सेक्स वर्कर ने 211 लोगों को बना डाला HIV का शिकार, अब पुलिस कई राज्‍यों में ढूंढ रही महिला के ग्राहक

मुश्किल में भगवंत मान, पूर्व DGP ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कहा- अवैध काम के लिए डाला दबाव

अखिलेश यादव का दावा UP से होगा BJP का सफाया, सिर्फ 1 सीट पर ही लड़ाई

Smoke Paan खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, लीकेज होता तो तय थी मौत, क्‍यों इतना खतरनाक है पान

MP: राजगढ़ में निजी बस के पुल से गिरने से 2 की मौत, 40 घायल

अगला लेख