बांग्लादेश में मिली 1000 साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (16:57 IST)
ढाका। बांग्लादेश में पुलिस ने एक शिक्षक के पास से भगवान विष्णु की काले पत्थर की एक मूर्ति बरामद की जो 1,000 साल से अधिक प्राचीन मानी जा रही है।

यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की एक खबर से मिली। समाचार-पत्र ‘डेली स्टार’ ने बताया कि पुलिस ने क्यूमिला जिले के बोरो गोआली गांव से मूर्ति बरामद की। काले पत्थर की मूर्ति की ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई 9.5 इंच है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम है।
 
दाउदकंडी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी नजरूल इस्लाम ने कहा ‍कि अबू यूसुफ नाम के एक शिक्षक को डेढ़ महीने पहले मूर्ति मिली थी लेकिन उसने हमें सूचित नहीं किया। गुप्त सूचना पर, हमने सोमवार रात इसे उसके घर से बरामद किया।
 
हालांकि यूसुफ ने कहा कि मैंने लगभग 20-22 दिन पहले एक तालाब से मिट्टी खोदते समय इस मूर्ति को देखा था ... हम पुलिस को सूचित नहीं कर सके क्योंकि हम काम में व्यस्त थे।
 
चट्टोग्राम संभागीय पुरातत्व विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अताउर रहमान ने कहा कि भगवान विष्णु की यह मूर्ति बहुत मूल्यवान है। यह संभवतः 1,000 साल से अधिक पुरानी है। इसे उचित संरक्षण के लिए तुरंत मैनमाती संग्रहालय को सौंप दिया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार के 11 साल में कितने कमाल, जेपी नड्डा ने गिनाईं उपलब्धियां

खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बताया कैसे रहे 11 साल...

सोनम रघुवंशी को राजा नहीं, राज था पसंद, रात में घंटों फोन पर करते थे बातें!

बड़ा सवाल, गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, क्या कहना है उत्तर प्रदेश पुलिस का

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में ASP शहीद, कई जवान घायल

अगला लेख