ओबामा के रास्ते से भारत-अमेरिका दोनों का फायदा : व्हाइट हाउस

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (09:09 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि बराक ओबामा ने अपने आठ साल के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तैयार किया जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे फायदा दोनों देशों के लोगों को पहुंचेगा।
 

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा, 'राष्ट्रपति ओबामा ने भारत के साथ हमारे सुरक्षा, आर्थिक और राजनयिक संबंधों को मजूबत बनाने के अवसरों को महत्व दिया। और राष्ट्रपति को विश्वास है कि इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे कर अमेरिका के हित केवल एशिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सधते हैं।' 
 
उन्होंने कहा कि ओबामा को इस काम को सफलतापूर्वक करने पर गर्व था। अमेरिकी लोगों के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हैं। प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के साथ आने और साथ काम करने पर इस क्षेत्र में सुरक्षा का भी लाभ पहुंचा है। 
 
उन्होंने कहा कि भविष्य के बारे में आने वाले प्रशासन को बात करनी है। बराक ओबामा ने अपने आठ साल के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तैयार किया जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे फायदा दोनों देशों के लोगों को पहुंचेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख