बीबीसी ने जारी की सबसे प्रेरक और प्रभावशाली 100 महिलाओं की सूची

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (12:51 IST)
बीबीसी ने साल 2021 के सबसे प्रेरक और प्रभावशाली 100 महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 2 भारतीय महिलाएं मंजुला प्रदीप और मुग्धा कालरा भी शामिल हैं।
 
इस साल उन महिलाओं को इस सूची में जगह मिली है जो दुनिया भर में रीसेट का बटन दबा रही हैं। दरअसल दुनिया भर में महिलाएं समाज और संस्कृति को नए सिर से बदलने में अपनी भूमिकाएं निभा रही हैं।
 
जिन महिलाओं को इस साल सूची में जगह मिली है उनमें सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई, सामोआ की पहली महिला प्रधानमंत्री फियामे नाओमी माताफा, वैक्सीन कांफिडेंस प्रोजेक्ट की प्रमुख प्रोफेसर हेयडी जे लॉर्सन और मशहूर लेखिका चिमामांडा नगोजी अडिची शामिल हैं।
 
इस सूची में आधी संख्या में आपको अफगानिस्तान की महिलाएं दिखेंगी। इनमें से कुछ के वास्तविक नाम प्रकाशित नहीं किए गए हैं और सुरक्षा कारणों के चलते ही कुछ महिलाओं की तस्वीरों का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है।
 
बीबीसी 100 वीमेन टीम ने बीबीसी की वैश्विक भाषाई सेवाओं से मिली जानकारी और सुझाव के मुताबिक इन महिलाओं को शार्टलिस्ट किया। इसमें उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पिछले 12 महीनों के अंदर सुर्खियां बटोरी हों या फिर प्रभावी भूमिका निभाई हो। ऐसी महिलाएं जो दूसरे लोगों के लिए प्रेरक हों, जिन्होंने कुछ उपलब्धि हासिल की हो। ऐसी महिलाएं जो भले सुर्खियां नहीं बना पाई हों लेकिन जिन्होंने समाज को प्रभावित किया हो।
 
इसके बाद इन महिलाओं को इस साल की थीम- जो महिलाएं रीसेट का बटन दबा रही हैं, जो वैश्विक महामारी के दौर में दुनिया को नए सिरे से तलाशने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। हमने इस दौरान क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व भी देखा और अंतिम सूची तय करने से पहले पूरी तरह की निष्पक्षता रखी।
 
कुछ महिलाओं और उनके परिवार की सुरक्षा के चलते उनकी पहचान जाहिर नहीं की जा रही है, यह उनकी सहमति और बीबीसी की संपादकीय नीतियों के तहत किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख