तब तेजस्वी यादव को मिले थे विवाह के 44 हजार प्रस्ताव! अब सगाई की तैयारी...

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (12:23 IST)
पटना। राजद मुखिया लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भले ही अपनी शादी नहीं बचा पाए, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को एक समय शादी के लिए 44 हजार लड़कियों ने प्रस्ताव भेजे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर को तेजस्वी की दिल्ली में सगाई होने जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की हरियाणा की है। 
 
दरअसल, 2016 में तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम थे और उनके पास सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी भी थी। सड़क से जुड़े मामलों की शिकायत के लिए तब एक व्हाट्‍सऐप नंबर जारी किया गया था।
 
उस समय पूरे बिहार से इस नंबर पर 47 हजार के करीब मैसेज आए थे। तब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार थी और तेजस्वी यादव उस सरकार में उपमुख्‍यमंत्री थे। 
 
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सड़क से जुड़े मामलों के लिए सिर्फ 3 हजार मैसेज आए थे, जबकि 44 हजार मैसेज ऐसी लड़कियों के थे, जो तेजस्वी यादव से विवाह करना चाहती थीं।
 
कुछ लड़कियों ने तो इस नंबर पर तो अपना बायोडेटा और फोटो भी भेज दिया था। कुछ लड़कियों ने तो यह बताने में कमी नहीं छोड़ी थी कि वे तेजस्वी की पत्नी बनने के लिए सबसे योग्य हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख