अलबर्ट आइंस्टीन का हस्तलिखित पत्र होगा नीलाम

Webdunia
रविवार, 19 नवंबर 2017 (22:11 IST)
वाशिंगटन। जर्मनी के वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन द्वारा लिखित और हस्ताक्षरित एक पत्र को अमेरिका में नीलामी के लिए रखा गया है और इसकी दस हजार डॉलर तक बोली लग सकती है।
 
इस पत्र में एक धनी व्यवसाई से जर्मनी में हिटलर के शासन में भागे यहूदी बुद्धिजीवियों की मदद के वास्ते अपनी धनराशि दान करने के लिए कहा गया था। जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर के यहूदी विरोधी नियमों और सघन कानूनों के कारण हजारों की संख्या में यहूदी लोगों को अपनी नौकरियां छोड़नी पड़ी थीं और अपने देश से बाहर होना पड़ा था।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इन शिक्षित प्रवासियों को अपने देशों में नागरिक सेवा, विश्वविद्यालय और कानूनी पदों तथा वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया। कई संगठन इन मूल्यवान नए नागरिकों के आगमन पर उनकी मदद के लिए आगे आए थे। सबसे महत्वपूर्ण यहूदी वैज्ञानिक आइंस्टीन ने इस तरह के संगठनों की तरफ से काम किया।
 
आरआर ऑक्शन के अनुसार आइंस्टीन ने 3 अप्रैल, 1951 को कपड़ा निर्माता कंपनी हार्ट, शैफ़ेनर एंड मार्क्स, के धनी निदेशक जोसेफ हाल्ले शैफेनर को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने हिटलर के शासन में भागे यहूदी बुद्धिजीवियों की मदद के वास्ते अपनी धनराशि दान करने के लिए कहा था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख