Hanuman Chalisa

भारत और इसराइल से क्यों डर गया पाकिस्तान

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (13:45 IST)
इस्लामाबाद। भारत और इसराइल के बीच बढ़ती घनिष्ठता से पाकिस्तान बैचेन हो गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का कहना है कि दोनों देशों मुस्लिम विरोधी हैं और दोनों का मकसद एक ही है। इसके गठजोड़ के बावजूद पाकिस्तान अपनी हिफाजत करने में सक्षम है।
 
ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा भारत और इसराइल के बीच गठजोड़ के बावजूद हम अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं। दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता पर निशाना साधते हुए पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने कहा कि इसराइल और पाकिस्तान का मकसद एक ही है।
 
इसराइल और भारत दोनों को मुस्लिमों का दमन करने वाला बताते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इसराइल बड़े क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाने के प्रयासों में जुटा हुआ है जो मुस्लिमों का है। वहीं दूसरी तरफ भारत भी कश्मीर में मुस्लिमों की जमीन कब्जा रहा है। इससे साफ है कि दोनों देशों का उद्देश्य एक जैसा ही है।
 
पाकिस्तान के इसराइल को मान्यता नहीं देने का जिक्र करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत और इसराइल का यह गठजोड़ इस्लाम विरोध की वजह से है। उन्होंने कहा पाकिस्तान के फिलिस्तीनी के लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ते हैं जबकि कश्मीर का मसला पाकिस्तान के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।
 
विदेशमंत्री ने कहा कि इसराइल और भारत के बीच गठजोड़ को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी रक्षा कर सकता है। देश और सरकार को दोनों देशों के बीच गठजोड़ से घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। हमारी सेना पूरी तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है और पाकिस्तान की रक्षात्मक क्षमता भी बढ़ी है। पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में बलिदान के बाद आतंकवाद के खिलाफ सफलता पाई है।
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता भी कह चुके हैं कि भारत और इसराइल के बीच बढ़ते गठजोड़ पर इस्लामाबाद पूरी तरह निगाह रखे हुए है। गौरतलब है कि इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को छह दिन के दौरे पर भारत आए हैं और नई दिल्ल के पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर नेतन्याहू की अगवानी की थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

अगला लेख