इसराइल चुनाव : बहुमत से चूके बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (20:45 IST)
तेल अवीव। इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस वर्ष देश में तीसरी बार हुए संसदीय चुनाव में भी बहुमत हासिल करने से चूक गए हैं, लेकिन वे रिकॉर्ड 5वीं बार प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 120 सदस्यीय संसद में 58 सीटें मिली हैं।
ALSO READ: बेंजामिन नेतन्याहू का फिर पीएम बनने का सपना हो सकता है चकनाचूर, भारत की भी चुनाव पर नजर
गुरुवार को 99 फीसदी मतों की गिनती के साथ यह स्पष्ट हो गया कि इसराइल में 1 ही वर्ष में तीसरी बार हुए संसदीय चुनाव से देश में जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने में मदद नहीं मिली।
 
नेतन्याहू ने चुनाव नतीजे आने के बाद यह स्वीकार किया कि फिलहाल नई सरकार बनाने के लिए उनके पास संसद में पर्याप्त बहुमत नहीं है और देश ने यही तय किया है। जनता ने राष्ट्र के इतिहास में प्रधानमंत्री पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार से मुझे अधिक वोट दिया है।
 
चुनावों के बाद हुए एग्जिट पोल में नेतन्याहू और उनके सहयोगी दलों को स्पष्ट बहुमत मिला था। इसके बाद नेतन्याहू ने 'बड़ी जीत' के लिए अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया था लेकिन बुधवार तक चीजें बदल गईं और परिणाम ऐसा नहीं आया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख